डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 सुपर फ्रूट

डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 सुपर फ्रूट

सेहतराग टीम

आज के समय में डायबिटीज रोग अधिकतर लोगों को हो रहा है। ये काफी सामान्य हो गया है। लेकिन अगर समय पर ध्यान ना दे तो काफी खतरनाक हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर हम खान पान पर ध्यान दें तो डायबिटीज नियंत्रण किया जा सकता है।

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे खानपान की मदद से नियंत्रण में रखा जा सकता है। डायबिटिक लोगों को अपनी डाइट का ज़्यादा ख्याल रखना पड़ता है। उन्हें खाने की ऐसी चीज़ों से परहेज़ की सख्त हिदायत दी जाती है, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

ऐसे में कुछ भी खाने से पहले उनके मन में यही दुविधा रहती है कि कहीं इसे खाकर मुसीबत में न पड़ जाएं। दिमाग़ में बस यही चलता है कि क्या खाना सेफ है और क्या नहीं। अगर आप भी डायबिटीज़ के मरीज़ हैं और फलों को लेकर आपके मन में दुविधा है, तो आज हम आपकी ये दुविधा दूर कर रहे हैं।

बेहिचक खाएं ये फल (Fruits List for Diabetes Patient in Hindi):

1- सेब

सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये सब जानते हैं, लेकिन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए ये काफी लाभकारी होता है। सेब न सिर्फ शुगर लेवल को बनाए रखता है, बल्कि ये कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है।

2- बेरीज़ 

बेरीज़ में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी, ब्लैकबैरी ये सभी डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मददगार होती हैं। इसके अलावा, आप एवाकाडो जैसे फल भी खा सकते हैं।

3- संतरा

 डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए संतरे से बेहतर कोई फल नहीं होता। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो शुगर लेवल को मैंटेन करने में मदद करते हैं।

4- कीवी

विटामिन-ए, सी, पौटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी आपके ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल में रखता है और ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है। इसलिए इसे डायबिटीज़ में खाना बेहद सेहतमंद है। आप चाहे तो नाशपाती भी खा सकते हैं।

5- अमरूद

 अमरूद में डायट्री फाइबर होता है। ये डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

इन तीन पौधों के पत्ते डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।